फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल बनी गढ़वाल केंद्रीय विवि की पहली महिला कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने गढ़वाल विवि के कुलपति का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। विवि के कुलपति प्रो. एबी भट्ट के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को प्रो. नौटियाल ने कार्यभार ग्रहण किया। प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल गढ़वाल विवि के केंद्रीय विवि बनने के बाद पहली कार्यवाहक महिला कुलपति हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष दिसंबर माह में केंद्र सरकार ने गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल को पद से हटा दिया था। एमएचआरडी के निर्देशानुसार विवि के वरिष्ठ प्रो. एबी भट्ट को विवि के कार्यवाहक कुलपति का कार्यभार सौंपा गया था। प्रो. एबी भट्ट के सेवानिवृत्त होने पर वरिष्ठतम प्रोफेसर अन्नपूर्णा नौटियाल ने विवि के कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण किया। प्रो. नौटियाल गढ़वाल विवि बनने के बाद पहली महिला कार्यवाहक कुलपति हैं। हालांकि राज्य विवि के दौरान पूर्व में प्रो. सुशीला डोभाल व डा. सुधारानी पांडे गढ़वाल विवि की कार्यवाहक कुलपति रह चुकी हैं। नव नियुक्त कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि विवि के विकास के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकता है और वह इसके लिए अपना सर्वोत्तम प्रयास करेंगी। प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल के कार्यभार ग्रहण करने पर कुलसचिव डा. एके झा, डीएसडब्ल्यू प्रो. सुरेखा डंगवाल, मुख्य नियंता प्रो. एचबीएस चौहान, छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप रावत, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, सुनील रावत , पूर्व अध्यक्ष नरेश खंडूड़ी व मनोज रावत सहित सभी कर्मचारियों शिक्षकों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें