फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि ने किया सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन ने जनवरी माह में आयोजित सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इन सेमेस्टर परीक्षाओं में एक लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम समय पर घोषित हो, इसके लिए परीक्षा अनुभाग के अधिकारी और कर्मचारी अवकाश के दिनों में भी कार्यालय में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एसएस नेगी ने बताया कि एमकाम, एमएससी वानिकी, रूरल टेक्नोलॉजी, उद्यानिक और सीड टेक्नोलॉजी के प्रथम व तृतीय सेमेस्टरों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अन्य विषयों के परीक्षा परिणाम भी तैयार हैं। जल्द इन्हें भी घोषित कर दिया जाएगा। प्रो. नेगी ने बताया कि परीक्षा परिणाम समय पर घोषित हो, इसके लिए परीक्षा अनुभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी अवकाश के दिनों में भी कार्य कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें