फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासंघ का तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के आवासों पर बाहरी लोगों के कब्जों के विरोध में सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ का धरना प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने मांग पूरी न होने तक धरना जारी रखने की बात कही। तीसरे दिन राकेश कुमार, विशाल, मुकेश भट्ट, चंद्रभान, शंभू प्रसाद उनियाल, राजेंद्र सिंह, शौकत अली धरने पर बैठे।
महासंघ के सचिव अमर सिंह खुर्चयाल ने बताया कि तीन दिन से कर्मी टोंस भवन परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक विभाग ने आवासों को खाली कराने का कोई निर्णय नहीं लिया है। उनका आरोप है कि विभाग के कई आवासों में लोग बिना वेरिफिकेशन के रह रहे हैं। जिससे कभी भी क्षेत्र में कोई बड़ी घटना हो सकती है। मामले में विभागीय अधिकारी कुंभकरणी नींद सो रहे हैं। कहा जब तक विभागीय आवासों को बाहरी लोगों से कब्जा मुक्त नहीं कराया जाता। उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष वीर सिंह शाही ने वरिष्ठता के आधार पर कर्मचारियों को आवास आवंटन की मांग की। उन्होंने जल विद्युत निगम को हस्तांतरित होने वाले आवासों पर रोक लगाने की मांग की। कहा प्लासू और अटाल जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण का जिम्मा सिंचाई निर्माण निगम को सौंपा गया है। इन योजनाओं के शुरू होने पर परियोजना क्षेत्र में सिंचाई कर्मचारियों की संख्या में इजाफा होगा। ऐसे में निगम को आवास हस्तांतरित होने के बाद कर्मियों को किराए के आवास पर रहना पड़ेगा। जिसे संघ बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदर्शन करने वालों में अशोक कुमार, राऊफ, पीडी खंखरियाल, संजय यादव, गौतम बोस, रमेश द्विवेदी, अरविंद धीमान, कुलदीप शर्मा, अर्जुन सिंह, एसएस पुंडीर, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें