फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टर तैनाती की मांग पर समिति ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
विज्ञापन

लाखामंडल और मानथात स्थित सरकारी अस्पताल में डॉक्टर और 108 एंबुलेस सेवा शुरू करने की मांग पर जौनसार बावर जन कल्याण विकास समिति ने मंगलवार को नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। विरोध में उन्होंने मुख्य बाजार से लेकर डोरा पुड़िया तक जुलूस निकाला। शीघ्र डॉक्टर और एंबुलेंस तैनाती न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

समिति की अध्यक्ष बचना शर्मा ने कहा कि पांच साल पूर्व लाखामंडल और मानथात में अस्पताल खोला गया, लेकिन वर्तमान में दोनों अस्पताल महज फार्मेसिस्ट के भरोसे चल रहे हैं। वह भी आए दिन गायब रहते हैं। ऐसे में छोटी सी बीमारी के लिए लोगों को 60 किमी दूर चकराता जाना पड़ता है। कई बार सही समय पर इलाज न मिलने से लोगों की जान तक पर बन आती है। 108 एंबुलेस के न होने पर लोगों को प्राइवेट वाहन बुक कर मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना पड़ता है। दोनों अस्पतालों से 40 गांव की आबादी जुड़ी है। हर बार डॉक्टर तैनाती के नाम पर ग्रामीणों को टरका दिया जाता है। कहा जल्द डॉक्टर तैनाती न होने पर ग्रामीणों को तालाबंदी के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान सुरेश शर्मा, बाबूराम शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, घनश्याम, ओम प्रकाश, नारायण सिंह, जयेंद्र सिंह, विनोद, शूरवीर, नवीन आदि शामिल रहे। उधर, सीएमओ वाईएस थपलियाल ने बताया कि शासन स्तर पर डॉक्टर तैनाती की प्रक्रिया लंबित पड़ी है। शीघ्र अस्पताल में डॉक्टर तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें