फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्त निर्मित वस्तुओं की खूब हुई खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/मुनिकीरेती। भारतीय ग्रामोत्थान संस्थान की ओर से आयोजित 10 दिवसीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी के तीसरे दिन देसी व विदेशी पर्यटकों ने हस्त निर्मित वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। स्वार्गाश्रम स्थित मुख्य गद्दी के समीप भारतीय ग्रामोत्थान संस्था, ढालवाला की ओर से आयोजित हस्तशिल्प प्रदर्शनी सोमवार को तीसरे दिन जारी रही। प्रदर्शनी में संस्था से प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा तैयार किए गए जूट, ऊलन और भीमल से बनाए गए हस्त निर्मित वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया। जिसमें हैंड पर्स, टोकरी, चप्पल आदि वस्तुओं की स्वदेशी व विदेशी पर्यटकों ने काफी सराहना के साथ खरीदारी की।
विज्ञापन

संस्था के जनसंपर्क अधिकारी सर्वेश उनियाल ने बताया कि प्रदर्शनी में जूट और भीमल से बनी वस्तुओं को प्राथमिकता देने के साथ-साथ ही लोगों को उत्तराखंड के भीमल से बनी वस्तुओं की जानकारी दी जा रही है। बताया कि हस्तशिल्प मेले में लोगों द्वारा जूट और भीमल से बनी वस्तुओं को काफी पसंद किया जा रहा है। इस अवसर पर बसंती रावत, विमला चौहान, मीना नेगी, नीलम भंडारी, ममता भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें