फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर छात्रों ने शुरू की भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। डा. शिवानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवक्ताओं की तैनाती सहित अन्य मांगों को लेकर छात्र नेताओं ने महाविद्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन भूखहड़ताल शुरू कर दी। महाविद्यालय प्रशासन ने आंदोलनकारी छात्रों से वार्ता करते हुए दो प्रवक्ताओं की तैनाती की बात कही, लेकिन छात्रों ने स्थायी प्रवक्ताओं की तैनाती की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखा।
महाविद्यालय में अंग्रेजी और गणित विषयों में एक साल से प्रवक्ता नहीं हैं। इसे लेकर छात्रों ने 22 और 23 को क्रमिक अनशन और 24 मार्च को रैली निकाली थी। साथ ही 26 मार्च से भूखहड़ताल करने की चेतावनी दी थी। इस बीच महाविद्यालय में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी से अंग्रेजी में नवीन भगत और गणित विषय में डा. प्रीतम की व्यवस्था पर एक माह के लिए तैनाती कर दी गई। दोनों प्रवक्ताओं ने 26 मार्च को महाविद्यालय में ज्वाइनिंग भी दे दी। स्थायी प्रवक्ताओं की तैनाती न होने से नाराज छात्र नेताओं ने सोमवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी। महाविद्यालय प्राचार्य डा. जेसी घिल्डियाल ने आंदोलित छात्रों से वार्ता की, लेकिन छात्रों ने कहा कि जब तक स्थायी तौर महाविद्यालय में प्रवक्ताओं की नियुक्ति नहीं की जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। भूखहड़ताल पर बैठने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष सुनील कुमार, प्रीतम सिंह रावत, नितिन रावत और सूरज बिष्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं मांगे
- महाविद्यालय में अंग्रेेजी और गणित के स्थायी प्रवक्ताओं की नियुक्ति, स्वीकृत एमए और एमकॉम विषयों में प्रवेश शुरू करने, छात्र-छात्राओं के लिए कॉमन रूम का निर्माण करने और महाविद्यालय परिसर के मैदान का सुधारीकरण करने की मांग छात्र कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें