श्रीनगर। गढ़वाल विवि के लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र की ओर से आयोजित किए जा रहे बाल उलार नाट्य समारोह के पांचवें दिन कुलदीप कुनाल के लिखित नाटक ‘गीता रहस्य’ का मंचन किया गया। नाटक का निर्देशन अभिषेक देशवाल ने किया
रविवार शाम को लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र में भागवत गीता पर आधारित ‘गीता रहस्य’ का कलाकारों की ओर से मंचन किया गया। अभिषेक देशवाल के निर्देशन में छात्रों की ओर से मंचित नाटक के कई दृश्यों ने दर्शकों को आत्मबोध के साथ ही उनका मार्ग दर्शन भी किया। कथानक के अनुसार नाटक की कहानी भागवत गीता उपदेश से ली गई है। यह पूरा नाटक लाइट और साउंड पर आधारित था। नाटक में महाभारत के कुछ दृश्य को दिखाया गया है, जिनके आधार पर महाभारत का युद्ध शुरू हुआ। नाटक के मुख्य पात्रों में सनी, रितिका, मोंटी, रोहित राणा, आशीष, रुपेश, दीपक, सोनू, पंकज राय, पवन, लक्ष्मी शामिल थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. एसएस रावत, डा. विजय ज्योति कुमार, प्रो. प्रकाश नोटियाल, डा. आशुतोष गुप्ता, डा. अजीत पंवार तथा डा. संजय पांडे आदि मौजूद थे।