फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया न देने पर काटे 12 कनेक् शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। जल संस्थान ऋषिकेश का नगर व ग्रामीण इलाकों में पानी के बकाया बिलों का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ राजस्व वसूली अभियान रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान जल संस्थान कर्मियों ने नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के तहत तीन लाख का राजस्व वसूला और 12 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। विभाग द्वारा जल कर के बकाएदारों से वसूली को लेकर गठित टीमों ने ऋषिकेश नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य बाजार व मायाकुंड क्षेत्र के अलावा तपोवन, बापूग्राम व रायवाला आदि इलाकों में बकाएदारों से अवशेष राजस्व की वसूली की गई। जलकल अभियंता एवीएस रावत ने बताया कि अभियान के तहत 12 बकाएदारों के पानी के कनेक्शन काटे गए। इसके अलावा तीन लाख का अवशेष राजस्व की वसूली की गई। उन्होंने बताया इस सप्ताह बकाएदारों से राजस्व वसूली अभियान को और तेज किया जाएगा। जलकल अभियंता ने उपभोक्ताओं से अवशेष बकाया जल कर विभागीय कार्यालय में समय पर जमा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें