फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झदौंद फार्म में हाथियों ने मचाया उत्पाद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/डोईवाला। वन सीमाओं से सटे गांवों में जंगली हाथियों का उत्पात बदस्तूर जारी है। शनिवार रात हाथियों का झुंड झडौंद फार्म आ धमका और किसानों की गेहूं और गन्ने की फसल को तबाह कर दिया। पीड़ित किसानों ने विभाग से मुआवजे की मांग की है। राजाजी राष्ट्रीय पार्क की रामगढ़ वन रेंज के दूधली, सिमलास ग्रांट और झडौंद फार्म आदि क्षेत्रों में आए दिन हाथियों के झुंड की आमद हो रही है। शाम ढलते ही हाथी समूह में आकर खेतों में खड़ी फसल को बरबाद कर रहे हैं।
विज्ञापन

हाथियों का झुंड अब तक सुभाष पाल, जागीर सिंह, राजेंद्र बिष्ट, गुलाब सिंह आदि किसानों की कई बीघा गन्ना और गेंहू की फसल को क्षतिग्रस्त कर चुके हैं। सिमलास ग्रांट के पूर्व प्रधान उम्मेद वोरा ने बताया कि विभाग द्वारा पीड़ित किसानों को दो सालों से मुआवजा भी नहीं दिया है। विभागीय स्तर पर समस्या के निदान के लिए ठोस प्रयास नहीं होने से हाथियों की आमद लगातार बढ़ रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि समस्या को मुख्यमंत्री के पास ले जाया जाएगा। रामगढ़ रेंजर राकेश नेगी ने बताया कि विभागीय गश्ती दल सक्रिय होकर काम कर रहा है। हाथियों के आमद वाले क्षेत्रों के पास खाई का खुदान भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें