फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीट अधिकारियों व वन आरक्षियों का आंदोलन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/मुनिकीरेती । उत्तराखंड वन बीट अधिकारी व वन आरक्षी संघ की ओर से दो सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया। इस मौके पर कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी भी दी है। शनिवार को संघ के टिहरी जिलाध्यक्ष अजय सिंह पंवार के नेतृत्व में वन कर्मचारियों ने मुनिकीरेती स्थित प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्रनगर कार्यालय पर बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वन दारोगाओं के पदों पर 33 प्रतिशत की सीधी भर्ती प्रक्रिया को समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने वन आरक्षी से वन दारोगा के पद पर प्रोन्नति के लिए 10 वर्ष की बाध्यता को समाप्त करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने राज्य सरकार पर कर्मचारियों की जायज मांगों की लंबे समय से अनदेखी करने का आरोप लगाया है। आंदोलित कर्मचारियों ने चेताया कि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आमरण अनशन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में रामस्वरूप बिजल्वाण, लक्ष्मण सजवाण, दीपक कैंतुरा, पवन कुमार, प्रेमलाल, ओमप्रकाश कुकरेती, सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्यारचंद रमोला, अखिलेश कुमार, बिजेंद्र चौहान, प्रभुलाल उनियाल, दिवाकर ममगाईं, मनीष सुयाल, खिमा चौधरी, रुकमा देवी, प्रेमलाल डोभाल, विजयपाल राणा, विनीत गैरोला, संजय रौथाण, सचिन, संजय खड़का, दुलभ भंडारी, राकेश चौहान, संजीव कुमार, अमित सकलानी, अभिषेक आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें