फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजम की 84 वर्षीय बृद्धा ने किया अलकनंदा नदी को पार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। तीन सूत्री मांगों के लिए 283 दिनों से आंदोलित प्रजम की 84 वर्षीय वृद्धा दीपा देवी रावल व अन्य बुजुर्गों ने आंदोलनकारियों के साथ सांकेतिक सत्याग्रह किया। प्रजम ने मांगों पर कार्रवाई न होने से 26 मार्च को तहसील घेराव का एलान भी किया है।
विज्ञापन

शनिवार को प्रगतिशील जन मंच ने सांकेतिक सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत गढ़वाल विवि के चौरास परिसर व श्रीकोट गंगानाली के मध्य आंदोलनकारियों ने अलकनंदा नदी के जल स्तर व उसमें व्याप्त गंदगी से लोगों को अवगत करवाया। साथ ही नदी की इस दुर्दशा व फैली गंदगी के लिए शासन-प्रशासन व परियोजना संचालक कंपनी को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि नदी व उसके तटों पर फैली गंदगी ने सरकार के स्वच्छ भारत अभियान व नमामि गंगे की पोख खोल दी है। कहा कि नगर सहित आस-पास के क्षेत्रों में नदी के गंदे पानी की पेयजल आपूर्ति होने से लोगों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। प्रजम के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने कहा कि शुद्ध पेयजल की आपूर्ति न होने व एनआइटी के स्थायी परिसर का निर्माण और संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टरों की तैनाती पर शासन प्रशासन के उपेक्षापूर्ण रवैये के खिलाफ 26 मार्च को तहसील का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता नवीन प्रकाश नौटियाल, सदानंद पुरी, रमेश रावत, देवेंद्र राणा, अमूल चंदोला, बुद्धिवल्लभ उनियाल, सुधाकर भट्ट, झावर सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, संदरी पुरी, शकुंतला राणा, रजनी देवी, चंद्रकला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें