फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपतियां दर्ज करने के बावजूद नहीं हुई सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। चंद्रेश्वरनगर के नागरिकों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। उन्होंने निकाय प्रशासन पर ओबीसी, एससी गणना के मामले में मनमानी का आरोप लगाया है। बताया गया कि पालिका को निगम का दर्जा दिए जाने की प्रक्रिया के तहत कराई गई ओबीसी, एससी गणना के बाबत आपत्तियां दर्ज किए जाने के बावजूद लोगों को सुनवाई के लिए नहीं बुलाया गया। नागरिकों ने इस मामले में निकाय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ओबीसी, एससी गणना में खामियों के बाबत उनकी ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई थी, मगर उन्हें न तो सुनवाई के लिए बुलाया गया और न ही कोई कार्रवाई की गई। आरोप है कि आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना में निकाय की ओर से बताया गया कि निकाय द्वारा आपत्तियां दर्ज करने वालों को बुलाकर सुनवाई के बाद आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। उन्होंने निकाय प्रशासन से नियमानुसार आपत्तियों का निस्तारण कराने की मांग की है। इस अवसर पर गिरीश राजभर, परमेश्वर राजभर, राजेश शाह, वीर बहादुर, राहुल कुमार, मन्नू कुमार, मारकंडेय राजभर, प्रमोद, मनोज कुमार, सत्यानंद, शुभान अंसारी, प्राशु बनर्जी, बलराम शाह, पारसचंद, राजेश गौड़, श्याम बहादुर, चंद्र किशोर, मोहित कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें