फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना उठान न होने पर विधायक ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

काश्तकारों की शिकायत पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने शनिवार को लक्ष्मीपुर में शीतला नदी स्थित गन्ना तोल केंद्र का निरीक्षण किया। गन्ने का सही समय पर उठान न होने पर रोष जताया। डोईवाला शुगर मिल के प्रबंधक को फोन कर शीघ्र गन्ने को उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लंबे समय से गन्ना तोल केंद्र पर गन्ना का उठान नहीं हो रहा था। जिसकी शिकायत काश्तकारों ने विधायक से की थी। जिस पर विधायक ने केंद्र का निरीक्षण किया। काश्तकारों ने बताया कि बीते 15 दिन से तोल केंद्र से गन्ने का उठान नहीं हो रहा है। जिसके चलते गन्ना खेतों में खड़े-खड़े ही सूखने लगा है। काश्तकारों को उसका वाजिद दाम नहीं मिल पा रहा है। बीते दिनों विधायक के निर्देश के बाद गन्ने के तौल में तेजी आई थी। लेकिन अब फिर से गन्ना के उठान कार्य में सुस्ती आ गई है। इस मौके पर संदीप त्यागी, मंसूर खान, मगन सिंह, गोपाल सिंह डोगरा, कर्म सिंह, विनोद थापा, विजय सिंह महर, सुरेंद्र चौहान, खुशी राम, रामचंद्र, सुबोध चंदेल, नृपेंद्र सिंह, धर्मवीर सैनी, शहजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें