फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशनकारियों का मेडिकल न कराए जाने पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। स्थायी राजधानी के लिए आंदोलित अनशनकारियों का तीन दिन से मेडिकल न कराए जाने पर अन्य आंदोलनकारियों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। आंदोलनकारियों का कहना है कि प्रशासन आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रहा है। वहीं गढ़वाल विवि के छात्र संगठनों व सामाजिक कार्यकर्ता मोहन काला ने भी आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन

स्थायी राजधानी की मांग के लिए संजय घिल्डियाल 15 व उमा घिल्डियाल 3 दिनों से आमरण अनशन पर हैं। आंदोलनकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि प्रशासन ने पिछले तीन दिनों से अनशनकारियों का मेडिकल नहीं कराया है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन काला व गढ़वाल विवि के जय हो छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने अनशन स्थल पर पहुंच कर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। शनिवार को गणेशी देवी (65) क्रमिक अनशन पर बैठी। जबकि मीना चंदोला, ममता कपरवाण व गायत्री देवी धरने पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें