मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट से भेंटकर उनकी कुशलक्षेम पूछी।
योगी के पिता कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं, उनको देहरादून के अस्पताल से एम्स रेफर किया गया है।
मुख्यमंत्री ने उनके शीध्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी मौजूद रहे।