ब्यूरो/श्यामपुर। डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, गुमानीवाला में प्री-प्राइमरी छात्रों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रेप के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना के मांगलिक प्रस्तुति से किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। नर्सरी कक्षा के बच्चों ने लकड़ी की काठी, नानी तेरी मोरनी को मोर ले गए नृत्य प्रस्तुत किया। प्रेप के छात्र अक्षत पुंडीर ने पियानो वादन प्रस्तुति दी।
केजी की छात्रा अवनी की लोक नृत्य प्रस्तुति को लोगों ने सराहा। इसी कक्षा के बच्चों द्वारा यूआर माई हन्नी बन्नी गाने पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया गया। बच्चों को उनके अनुशासन, खेलकूद व वेशभूषा के लिए टैग व टाइटिल दिए गए। इस दौरान मिस्टर प्रेप अभिनव व मिस प्रेप अक्सया, मिस ब्यूटीफुल हेयर सान्वी, मिस स्मायली अंसिता रांगड़, मिस्टर फ्रेंडली हर्षल, मिस फ्रेंडली आर्या को चुना गया। कार्यक्रम में सभी बच्चों को उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव सहगल आदि मौजूद थे।