फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल को रवाना हुए रजनीकांत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। तीन दिवसीय प्रवास के बाद बॉलीवुड फिल्म स्टार रजनीकांत शुक्रवार सुबह तीर्थनगरी से आगे की आध्यात्मिक यात्रा पर कुमाऊं मंडल के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार को तड़के उन्होंने विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास किया और ध्यान किया। इसके बाद रजनीकांत ने ब्रह्मलीन स्वामी दयानंद सरस्वती समाधि मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए और पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

आश्रम सूत्रों के अनुसार इस दौरान उन्होंने सुबह इडली, बड़ा व सांभर का नाश्ता लिया और करीब साढ़े आठ बजे तीर्थनगरी से कुमाऊं मंडल स्थित द्वाराहाट के लिए रवाना हो गए। आश्रम के महाप्रबंधक गुणानंद रयाल ने बताया कि वह यहां से आगे भी आध्यात्मिक यात्रा पर निकले हैं। वह कुछ दिन बाद फिर आश्रम पहुंच सकते हैं। गौरतलब है कि फिल्म स्टार रजनीकांत बीते मंगलवार की दोपहर में मुनिकीरेती के दयानंदनगर (शीशमझाड़ी) स्थित दयानंद आश्रम में तीन दिवसीय प्रवास के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें