फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र कल से, खरीदारी में जुटे मां के भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं। मां के भक्तों ने नवरात्र में पूजा और व्रत के सामान की खरीदारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को भक्तों की भीड़ से बाजार गुलजार रहे। इस बार बाजार में उपलब्ध मां के नए ट्रेंड की ड्रेस भक्तों को खूब लुभा रही है।
पूजा में किसी प्रकार की कोई कमी न रह जाए, इसका ध्यान रखते हुए भक्तों ने तैयारी शुरू कर दी है। मां के श्रृंगार के लिए भक्त सिकुएंस, जरीवाली, ग्रेडर वाली ड्रेस, पेचवर्क वाली चमचमाती चुनरियां खरीद रहे हैं। साथ ही बाजार में उपलब्ध मोर दीपक भी भक्तों को खूब लुभा रहे हैं। वहीं, पूजन-हवन सामग्री और फल-फूल की बिक्री में भी तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराना दुकानदार उमेश ने बताया कि नवरात्र के लिए भक्त नए-नए डिजाइन के मां के कपड़े, लेस लगी चुनरी, सजे हुए नारियल, लौंग, रोली, कलावा, मिट्टी के कलश आदि के खरीददारी कर रहे है। व्रत में खाने के लिए मूंगफली, सिंघाडे का आटा, कुट्टू का आटा और साबूदाना भी खरीद रहे हैं।
.........................
पूजा-अर्चना के सामान के रेट
चुनरी: 10 -500
श्रृंगार: 10-500
मां के फैंसी कपड़े: 10-15000
नारियल: 70
सिंघाड़ा का आटा: 80 रुपये प्रति किलो
कुट्टू का आटा: 80 रुपये प्रति किलो
केला: 60 रुपये प्रति दर्जन
सेब: 120-200 रुपये प्रति किलो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें