फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपांणा में मिला मादा गुलदार का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। सुपांणा गांव में मादा गुलदार का शव मिला है। वन विभाग इसे प्राकृतिक मौत मान रहा है। हालांकि मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी के लिए गुलदार के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सुपाणा के ग्रामीणों ने जल विद्युत परियोजना झील के डीएसबी (डी सिल्ट बेसिन) के समीप गुलदार को पड़े देखा, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग व तहसील प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग के कर्मियों ने देखा कि गुलदार मृत अवस्था में है। वन क्षेत्राधिकारी कुशाल सिंह रावत ने बताया कि गुलदार मादा है, जिसकी उम्र करीब 3 वर्ष है। रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत प्राकृतिक लग रही है। फिर भी मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। वन विभाग के कर्मियों ने गुलदार के शव को जलाकर निस्तारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें