फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में पहली बार पहुंची बस तो झूमे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
विज्ञापन

जिटाड़ गांव में बृहस्पतिवार को पहली बार बस पहुंची तो ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने ढोल-दमाऊ की थाप पर नृत्य कर खुशी मनाई। बस में सवार लोगों का भी फूल-माला पहना कर स्वागत किया।
अब तक सड़क के नहीं पहुंचने से यह गांव विकास की दौड़ में पिछड़ा हुआ था। लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए तीन किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ती थी। एसडीओ नरेंद्र सिंह रावत, ग्राम प्रधान जुमला राम, अजय चौहान, नरेश नेगी, प्रवीन, जगत सिंह, मातवर सिंह, हरदयाल सिंह, शमशेर सिंह, कुमदास, बालकराम जिनाटा, इंद्र सिंह, पृथ्वी सिंह राणा आदि का कहना है कि सड़क के पहुंचने से अब गांव भी विकास के साथ दौड़ लगा सकेगा। कहा कि बीमार लोगों को समय पर अस्पताल पहुंच सकेंगे। बृहस्पतिवार को 32 सीटर बस पहली बार गांव पहुंची। सड़क निर्माण होने पर ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी झूमे ग्रामीण
चकराता। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी उत्पाल्टा-उपरोली-क्यावा कांडी मार्ग का भी विधिवत लोकार्पण हो गया। बृहस्पतिवार को उपरोली गांव में भी पहली बार बस पहुंची तो ढोल-दमाऊ की थाप पर लोगों ने खुशी मनाई। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। विभागीय अधिकारियों और मार्ग निर्माण एजेंसी का माला पहना कर स्वागत किया। करीब एक साल के समयावधि के भीतर यह छह किमी लंबा मोटर मार्ग बनकर तैयार हुआ है। दोपहर 12 बजते ही जैसे लोगों ने गांव में बस का हॉर्न सुना तो सब सड़क की ओर दौड़ पड़े। जिसके बाद लोगों ने ढोल-दमाऊ की थाप पर नाच-गाना और खुशी मनाना शुरू कर दिया। उन्होंने सहायक अभियंता बीएन गोदियाल, अवर अभियंता शरण राय और ठेकेदार दयाराम चौहान का स्वागत किया। इस मौके पर रोशनी शर्मा, राजेंद्र शर्मा, शांति शर्मा, चमन सिंह, गजू दास, ख्यालू, बोरो देवी, गुमानू दास, सुनील तोमर, गीताराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें