ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
उत्तराखंड दलित विकास महासभा की प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर जाटव की अध्यक्षता में बुधावार को हुई बैठक में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा की गई। इस दौरान तीन दिवसीय जयंती कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर जाटव ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 13 अप्रैल को विचार गोष्ठी, 14 को नगर शोभायात्रा, 15 अप्रैल को भंडारे का आयोजन होगा। आयोजन की तैयारी के लिए विभिन्न सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में गंगाशरण, मास्टर देशराज, मुकेश जाटव, बृजेश निगम, राहुल सिंह, दीपक, सतीश, मनीष, योगेश, पंकज जाटव, आदेश जाटव, रोहित जाटव, गौतम, अमित, सुमित, अमन, दीपक आदि मौजूद थे।
उधर, उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच ने बैठक कर जयंती की तैयारियों पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष जयपाल जाटव ने बताया कि आयोजन के लिए 21 सदस्यीय समिति गठित की गई है। इसके तहत गोष्ठी के जरिए युवा पीढ़ी को बाबा साहेब के जीवनवृत्त की जानकारी दी जाएगी। बैठक में जतिन जाटव, जोगेंद्र प्रजापति, आशीष राय, ओमप्रकाश, मंगल सिंह, सतीश जाटव, विनय दुबे, लाहौरी गौड़, अशोक कुमार, हंसराज, संजय सिंह, पंकज शास्त्री, सुशील गोस्वामी, भगवान सिंह, अनिल शर्माद्व विनोद चौहान आदि मौजूद रहे।