श्रीनगर। शहर के एक मात्र खेल मैदान को बचाने व पालिका क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के लिए कांग्रेस के जिला महामंत्री गणेश भट्ट गणपति ने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा।
बुधवार को कांग्रेस के जिला महामंत्री ने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत को दो सूत्री मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस के जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने कहा कि नगर में बच्चों के लिए मात्र एक खेल मैदान है, जिसमें खेल प्रतियोगिताओं के साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इसलिए मैदान को रेल परियोजना निर्माण के उपयोग से दूर रखा जाना चाहिए। जबकि भट्ट ने पालिका में शामिल किए गए क्षेत्रों व नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की भी मांग की गई है। कहा कि नगर व आस पास के क्षेत्रों में बड़ रही दुर्घटनाओं व चोरी जैसे अपराध हो रहे है। इन पर अंकुश लगाने के लिए उफल्डा, डांग, घस्या महादेव, श्रीकोट सहित नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाय।