फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायणबगड़ में पांच दुकानों के ताले तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारायणबगड़। परखाल रोड पर स्थित प्रेम मार्केट में मंगलवार रात को चोरों ने पांच दुुकानों के शटर के ताले तोड़े, लेकिन सामान चोरी नहीं हुआ। व्यापारियों ने पुलिस से इसकी शिकायत की और गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारी जसपाल सिंह, रघुवीर सिंह, धीरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह और विक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे मिले। हालांकि चोर दुकानों से कुछ चुरा नहीं पाए। ताले टूटने से दुकानदारों में भय का माहौल बना है। व्यापारियों ने बुधवार सुबह पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत की और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। चौकी प्रभारी हेमंत सेमवाल ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें