फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाताल गंगा में मिला तीन दिन से लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। तीन दिन से लापता बेमरु गांव के युवक का शव सोमवार को बदरीनाथ हाईवे पर पाताल गंगा के पास मिल गया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शव को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
विज्ञापन

बीते दस मार्च को अंकुश नेगी (22) पुत्र अनसूया नेगी ग्राम बेमरु, पीपलकोटी अपनी बाइक से हेलंग जा रहा था, लेकिन तब से वह लौटकर घर नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोज शुरू की। सोमवार को परिजनों के साथ ही चमोली थाना पुलिस टीम ने बदरीनाथ हाईवे पर अंकुश की खोजबीन की। इस बीच शाम तीन बजे पाताल गंगा में हाईवे से डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में अंकुश का शव और बाइक पड़ी मिली। इसके बाद जोशीमठ कोतवाली पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने शव को खाई से रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुंचाया। शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें