फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरम में अनूप, शतरंज में सूर्यप्रकाश रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। सर्व शिक्षा अभियान की ओर से सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र दशोली में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के अभिभावकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कैरम व शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अनूप चौहान ने प्रथम और सीमान्त कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में सूर्यप्रकाश ने प्रथम और प्रतीक्षा पंवार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शिविर में बतौर परामर्शदाता सेवानिवृत्त चिकित्साधिकारी डा. बीएस पाल ने बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास को लेकर जानकारियां दी। इस मौके पर उप खंड शिक्षाधिकारी डीएल टम्टा, डा. राहुल बिष्ट, एनके बहुगुणा, महिपाल असवाल, एपी तिवाड़ी, लक्ष्मण सिंह चौहान, देवेंद्र पुरोहित, भरत सिंह, दिनेश चंद्र और अंकित सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें