फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की वर्तमान स्थिति पर किया नुक्कड़ नाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। चंद्र शेखर आजाद, भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की शहादत दिवस के अवसर पर स्त्री मुक्ति लीग व भारत नौजवान सभा स्मृति संकल्प यात्रा आयोजित कर रही है, जिसके तहत श्रीनगर में नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए।
विज्ञापन

रविवार देर शाम चौरास, भक्तियाना, मस्जिद गली में स्त्री मुक्ति लीग व भारत नौजवान सभा ने नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने महिलाओं की वर्तमान दशा व बेरोजगार युवाओं पर आधारित विषयों पर लोगों का ध्यान खींचा। टीम की सदस्य कविता कृष्ण पल्लवी ने बताया कि स्मृति संकल्प यात्रा 27 फरवरी से हरिद्वार से शुरू हुई थी। यात्रा का समापन 23 मार्च को होगा। पल्लवी ने बताया कि यात्रा के दौरान लोगों को महिलाओं की वर्तमान स्थिति से जागरूक किया जाएगा। टीम में भारत नौजवान सभा के अपूर्व भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें