फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.. मार्ग निर्माण के लिए ग्रामीणों ने दिए सहमति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। ग्रामीणों के आंदोलन के बाद डागर-रैतासी और कोठार-गोदी-चौंरी मोटर मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। मार्ग के लिए जमीन न देने वाले कुछ लोगों ने लोनिवि को सहमति पत्र दे दिया है। लोनिवि शेष लोगों को मनाने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी ने बताया कि उन्होंने स्वयं ग्रामीणों से बात कर जमीन देने के लिए तैयार किया है। सड़क का निर्माण शुरू करा दिया गया है। हालांकि ग्रामीण अभी भी क्रमिक अनशन पर बैठे हुए हैं। विकास खंड कीर्तिनगर के थाती डागर, रैतासी और कोठार के ग्रामीण 5 मार्च से सारपेंद घटपुल (कोठार मार्ग के प्रारंभिक बिंदु) में क्रमिक अनशन कर रहे हैं। दोनों मार्ग कतिपय ग्रामीणों की ओर से जमीन न देने की वजह से अटके हुए हैं। सोमवार को सुरजन सिंह, आलम सिंह, दिलवर, रुकम सिंह, प्रेम सिंह, गंभीर राणा, चंद्रमोहन राणा, जोता देवी और नरेंद्र जयाड़ा क्रमिक अनशन पर बैठे। इधर, लोनिवि कीर्तिनगर खंड के सहायक अभियंता पदमेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि दो लोगों ने सड़क निर्माण के लिए सहमति पत्र दे दिया है। जबकि अभी एक ने मौखिक सहमति दी है। मौके पर जेई और ठेकेदार को भेजा गया है। जो अन्य लोगों से बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें