गोपेश्वर। एक पखवाड़े तक चले विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं के खेल प्रशिक्षण का रविवार को समापन हो गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षकों ने अंडर 16 वर्ष की छात्राओं को खो-खो, कबड्डी, टेबल-टेनिस और वॉलीबाल का प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण में जीआईसी गोदली, डुंगरी-मैकोट, आदिबदरी, गमशाली-छिनका, पैंतोली, ग्वाड़-देवलधार, बैरागना, गडोरा, जीजीएचएस नैग्वाड़, उत्तराखंड पब्लिक स्कूल गोपेश्वर और शारदा सुमन पब्लिक स्कूल गोपेश्वर की 23 छात्राओं ने खेलों में अपना दम-खम दिखाया। प्रशिक्षण के समापन पर जिला खेल विभाग की ओर से छात्राओं को खेल किट और ट्रैक सूट वितरित किए। कोषाधिकारी डीसी भट्ट ने छात्राओं को प्रमाणपत्र बांटे। वॉलीबाल संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह रावत, कमल किशोर, शैलेंद्र पंवार, लता झिक्वांण, अजीत रावत, रमेश पंखोली, नवीन, राजेंद्र चौहान, वीएस चौधरी, एनएस नेगी, तनवीर, राजपाल सिंह, उत्तम सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद थे। संचालन पृथ्वी सिंह रावत ने किया।