फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह में गढ़वाली नाटक, झुमैलो और चौंफुला की दी प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी। तहसील के खेती में संचालित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान बच्चों ने गढ़वाली नाटक, चौंफुला, झुमैलो आदि कई बेहतर कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। छात्र-छात्राओं ने जो जस देई..., रानीखेता रामढोला... सहित लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दीं। भाजपा के धर्मस्व, पर्यटन और संस्कृति के प्रदेश संयोजक टीका प्रसाद मैखुरी ने स्कूलों में होने वाले समारोहों को क्षेत्र की संस्कृति के प्रचार का बेहतर माध्यम बताया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राम सिंह पंवार, संकुल समन्वयक महावीर सिंह, प्रियंका गैरोला, विनोद नेगी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यदुवीर सिंह, महामंत्री दिगंबर सिंह, जयकृत सिंह, वीरेंद्र प्रभु सहित कई शिक्षक और अभिभावक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें