फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को खोखला बना रहा नशा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय डाकपत्थर में छात्र संघ की ओर से शनिवार को नशा मुक्ति विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट ने कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को जागरूकता से ही रोका जा सकता है। आज युवा गलत संगत में फंस कर नशे का शिकार हो रहा है।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि बीते पांच सालों में नशे की लत ने तेजी से पैर पसारे हैं। नशा सिर्फ शरीर को ही खोखला नहीं करता बल्कि, समाज को भी खोखला कर रहा है। कार्यक्रम में डॉ. आरके जोशी, डॉ. आरएस गंगवार, डॉ. आरके सिंह, पूजा कोठियाल ने भी विचार रखे। छात्रसंघ अध्यक्ष भाग्यश्री ने कहा की छात्रसंघ सभी स्कूलों में जाकर नशा विरोधी अभियान चलाएगा। इस मौके डॉ. प्रभात द्विवेदी, डॉ. अमित कुमार, डॉ. प्रजापति, डॉ. दीप्ति भंडारी, सतीश पाल, मुजम्मिल खान, अंकित जोशी, संदीप कंडवाल, सलमान, शूरवीर तोमर, शिवम, मुन्ना चौहान, गौरव रोहिला, अर्पित मोंगा, दिव्या राणा, अंकिता बुटोला, प्रियंका, मनीषा, अंजू, बबीता, आयुुषी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें