फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर निर्माण कार्य शुरू नही किया तो करेंगे आमरण अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सड़क सुविधा की आस लगाए बैठे डागर क्षेत्र के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन/धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान ग्रामीणों से वार्ता करने विभागीय अधिकारियों के साथ ही मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण मांगों पर अड़े रहे। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए अधिकारियों और तहसीलदार को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को विकास खंड कीर्तिनगर के थाती डागर, रैतासी और कोठार, गोदी आदि के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन रुकम सिंह राणा की अध्यक्षता में तीसरे दिन भी जारी रहा। मांगों के लिए क्रमिक अनशन पर बैठे क्षेत्रीय ग्रामीणों को मनाने विभागीय अधिकारियों के साथ ही तहसीलदार धरना स्थल पर पहुंचे। तहसीलदार हरिहर उनियाल व लोनिवि के अधिशासी अभियंता जेएस चौहान की ओर से समझाए जाने के बाद भी ग्रामीण अपनी मांगों पर हड़े रहे। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक सड़क पर निर्माण कार्य शुरू नही हो जाता उनका क्रमिक अनशन जारी रहेगा, जिसके बाद टीम को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा। इस मौके पर ग्रामीणों ने लोनिवि कीर्तिनगर खंड की उदासीनता पर रोष जताया। ग्रामीणों ने शीघ्र डागर-रैतासी और कोठार-गोदी-चौंरी मोटर मार्ग निर्माण कार्य शुरू न किए जाने पर 16 मार्च से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। सड़क पर निर्माण कार्य शुरू किए जाने की मांग के लिए सारपेंद घटपुल (कोठार मार्ग के प्रारंभिक बिंदु) नामी तोक में क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीणों ने विभागीय उपेक्षा के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि एक साल पूर्व उक्त मोटर मार्गों का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जिसे कुछ समय बाद बंद कर दिया गया है। ग्रामीणों ने दोनों मोटर मार्गों का सर्वेक्षण के अनुसार निर्माण, काश्तकारों को भूमि का प्रतिकर का भुगतान, आवासीय भवनों के आगे सुरक्षा दीवारों का निर्माण, नौलीपाणी से जीआईसी पीपलीधार तक मोटर मार्ग और दोपिन तोक से पोथ मोटर मार्ग निर्माण की मांग की गई। ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी दी है कि अगर 15 मार्च तक मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो 16 मार्च से क्षेत्रीय जनता आमरण अनशन शुरू कर देगी। इस मौके पर दर्मियान सिंह रावत, राजेंद्र सिंह महर, जसवंत सिंह राणा, विनोद सिंह, रुकम सिंह व विजय सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें