फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज में हुई ई-स्टूडियो व टेली मेडिसन सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कालेज में ई-स्टूडियो व टेलीमेडिसन सेवा शुरू कर दी गई है। गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के 2-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस सेवा का लाभ ले सकेंगे। मेडिकल कालेज प्रशासन ने इसके लिए नोडल अधिकारी व विभागवार कोर्डिनेटर नियुक्त कर दिए हैं। ई-स्टूडियो व टेली मेडिसन के लिए कालेज में प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में ई-स्टूडियो व टेली मेडिसन सेवा शुरू कर दी गई है। प्राचार्य डा. सीएमएस रावत ने बताया कि ई-स्टूडियो से गढ़वाल मंडल के सीएचसी नौगांव (उत्तरकाशी) व अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग और कुमाऊं मंडल के सीएचसी भिकियासैंण (अल्मोड़ा) व ओखलकांडा (नैनीताल) को जोड़ा गया है। इन अस्पतालों के डाक्टर अब ई-स्टूडियों के माध्यम से मेडिकल कालेज के विशेषज्ञ डाक्टरों से सलाह ले सकते हैं। प्राचार्य रावत ने बताया कि ई स्टूडियो व टेली मेडिसन सेवा के संचालन के लिए बेस अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डा. सतीश को नोडल अधिकारी बनाया गया है। टेली मेडिसन कार्डिनेटर सुष्मिता शर्मा को बनाया गया है। प्रत्येक विभाग से विभागवार समन्वयक भी नियुक्त कर दिए गए हैं। सेवा के सफल संचालन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें