फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण को बनाया जाए स्थाई राजधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ सेलाकुई।
विज्ञापन

गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग पर यूकेडी और स्थायी राजधानी संघर्ष समिति ने रविवार को सहसपुर बाजार में रैली निकाल कर प्रदर्शन किया।
ब्लॉक अध्यक्ष रजत सिंह ने कहा राज्य गठन के 17 साल बाद भी प्रदेश को स्थायी राजधानी नहीं मिल सकी है। कांग्रेस हो या भाजपा सभी ने चुनाव के वक्त गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की बात कही थी। लेकिन सत्ता में आते ही दोनों ही पार्टियों ने उक्त मुद्दे को ठंडे बस्ते में डाल दिया। गैरसैंण के राजधानी बनने से पहाड़ का तेजी से विकास हो सकेगा। गैरसैंण कुमाऊं और गढ़वाल का मध्य बिंदु है। ऐसे में दोनों मंडल के लोगों को राजधानी आने-जाने में सुविधा रहेगी। कहा जब तक सरकार गैरसैंण को स्थायी राजधानी नहीं बना देती। उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में केंद्रीय महामंत्री देवेंद्र कंडवाल, दीपक कश्यप, इंद्रजीत सिंह असवाल, रोहित रावत, सोनू राजभर, नूर हसन, तालिब, हजाकत, समीर, सार्थक त्यागी, अशोक कुमार, दानिश, सलमान, कुलदीप कश्यप, रजत कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


फूूंकेंगे प्रदेश सरकार का पुतला
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहारनपुर को उत्तराखंड में शामिल करने के बयान का यूकेडी ने विरोध किया है। ब्लॉक अध्यक्ष रजत सिंह ने कहा कि बयान के विरोध में यूकेडी 15 मार्च को प्रदेश सरकार का पुतला फूंकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें