ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
संयुक्त संघर्ष मोर्चा की रविवार को हुई बैठक में ऊर्जा के तीन निगमों में कार्यरत उपनल कर्मचारियाें को नियमित करने की मांग की गई। ईसी रोड स्थित कार्यालय में हुई मोर्चा की बैठक की अध्यक्षता दीपक शांडिल्य और संचालन महामंत्री प्रदीप कश्यप ने किया। इस दौरान उपनल कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन, महंगाई भत्ता देने, वर्दी उपलब्ध कराने, टूल किट देने आदि की मांग उठाई गई। बैठक में मोर्चा के विपिन नेगी, नागेन्द्र मंदोला, विनय, सुनील चौहान, हरीश चौहान, दिनेश कुमार, शशिकांत, अनिल, राजेन्द्र, विकास कुमार, राजेश शर्मा, अंकुश और राहुल आदि ने विचार रखे।
आंदोलनकारियों के पहचान पत्र जारी करने की मांग : देहरादून। कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर तैनात पीआरडी कर्मचारी दिगंबरी चौहान ने जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर आंदोलनकारियों के पहचान पत्र जारी करने की मांग की है। दिगंबरी चौहान के अनुसार कई बार आंदोलनकारियों की आड़ में अवांछनीय लोग शहीद स्मारक में घुस आते हैं और रोकने पर सुरक्षा कर्मियों से अभद्रता और गाली-गलौच करते हैं। इसकी वजह से कई बार आंदोलन के दौरान अराजकता की स्थिति हो जाती है।