फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नाटक को सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। द सोफ्ट्रोनिक्स एजूकेशन संस्थान के 18वें वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से उत्तराखंड की संस्कृति का प्रदर्शन किया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नाटिका का सर्वाधिक सराहना मिली। द सोफ्ट्रोनिक्स कंप्यूटर संस्थान डोईवाला के 18वें वार्षिकोत्सव में त्रिकोण सोसायटी के साथ उत्तराखंड भवन और अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड उद्यमिता कौशल विकास कार्यक्रम के सहयोग से वार्षिकोत्सव आयोजित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वनमंत्री डा हरक सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नही है। केवल उन्हें प्रोत्साहन की जरूरत है। कहा कि राज्य सरकार मेधावियों को प्रोत्साहित करने की नीति पर काम कर रही है, जिसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रतिभागियों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी लोक गीत और लोकनृत्य के अलावा पंजाबी भंगड़ा, नेपाली, क्लासिकल प्रस्तुतियों से लोगों को मनोरंजन किया। वही, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लेकर प्रस्तुत की गई नाटिका को सर्वत्र प्रशंसा मिली।
छात्र-छात्राओं ने वेस्ट मैटीरियल से निर्मित ड्रेसों का भी प्रदर्शन किया। संस्था अध्यक्ष हरविंदर सिंह ने गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। कार्यक्रम में संस्था सचिव गुरजीत कौर, त्रिकोण सोसायटी अध्यक्ष डा नेहा शर्मा, गौतम सिंह, रवि आचार्य, निशां सिंह, समाजसेवी रामेश्वर प्रसाद लोधी, युकां प्रदेश सचिव विक्रम नेगी, सभासद विजय बख्शी, कमल गोला,गुरजीत पाल सिंह, अजीत कौर, कमला देेवी, दीक्षा रावत, बॉबी शर्मा आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने किया वनमंत्री का स्वागत
डोईवाला। नगर आगमन पर प्रदेश के वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से नगर चौक पर जोरदार स्वागत किया गया। एक कार्यक्रम में शामिल होने आए डॉ. हरक सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और फूलमालाओं से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में भाजपा नेता रामेश्वर प्रसाद लोधी, भाजपा महामंत्री संजीव लोधी, कान्हरवाला प्रधान नरेंद्र नेगी, डैशवाला प्रधान रविपाल, गोपाल शर्मा, सभासद विजय बख्शी, कमल गोला, लच्छीराम लोधी, परमिंदर सिंह बाउ, राकेश कुमार, सचिन मेहता, कृष्ण कुमार, लल्लन साहनी, सुशील जायसवाल, पवन लोधी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें