फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल से पेंशनर हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपलकोटी। सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल अब आम लोगों पर भारी पड़ने लगी है। हड़ताल के कारण जहां पेंशनरों को वृद्धावस्था, दिव्यांग और विधवा पेंशन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। वहीं, खाद और ऋण वितरण कार्य भी ठप पड़ा है। सहकारी मिनी बैंक उपभोक्ताओं ने सहकारी समितियों के सचिवों की मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

पुरुषोत्तम सती, अयोध्या प्रसाद, बदरी प्रसाद, जयंती प्रसाद, योगेश्वर प्रसाद और हृदयराम का कहना है कि काश्तकारों के लिए सहकारी बैंक की ओर से दो फीसदी ब्याज दर पर ऋण वितरित किया जा रहा है। ऋण के लिए सभी पत्रावलियां पूरी कर ली गई हैं, लेकिन 19 फरवरी से सहकारी मिनी बैंक के सचिवों की हड़ताल से ऋण योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। सरकार को जल्द ही इस संबंध में निर्णय लेकर उपभोक्ताओं को राहत देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें