फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल विद्युत परियोजना कंपनी कार्यायल के सम्मुख प्रभावितों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर की ग्राम पंचायत धारी के थैलीसैण निवासियों ने जल विद्युत परियोजना संचालक कंपनी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मांगे पूरी न होने तक परियोजना कंपनी मुख्यालय पर रात-दिन डेरा डालने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

रविवार को परियोजना प्रभावित थैलीसैण के ग्रामीणों का विस्थापन आदि की मांगों के लिए श्रीनगर जल विद्युत परियोजना कंपनी कार्यालय के सम्मुख प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। आयोजित बैठक में प्रभावितों ने कहा कि कंपनी ने ग्रामीणों के साथ वर्ष 2011 में विस्थापन किए जाने का वादा किया था, लेकिन सात साल बीतने के बाद भी कंपनी अपना वादा पूरा नही कर पाई है। पूर्व प्रधान शंकर लाल प्रभावित संत लाल व ओम प्रकाश ने कहा कि परियोजना निर्माण से थैलीसैण तोक के 22 परिवार बेघर होने के साथ ही भूमि हीन हो चुके हैं। कई परिवार किराये के भवनों में रह रहे हैं, लेकिन परियोजना कंपनी की ओर से न तो भवनों का किराया दिया जा रहा है और नही उनके विस्थापन की व्यवस्था की जा रही है। अब प्रभावितों ने निर्णय लिया है कि जब तक परियोजना संचालन कंपनी उनकी मांगे पूरी नहीं कर लेती, वे कंपनी में रात-दिन डेरा डाले रहेंगे। वहीं कंपनी के जन संपर्क अधिकारी वाईआर शर्मा ने कहा कि कंपनी ने सभी प्रभावितों की मांगों का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। प्रभावितों से वार्ता कर शीघ्र मांगों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें