फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शालिनी, अनुसूया और प्रिया मिस फेयरवेल चुनीं गई

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ ऋषिकेश।
विज्ञापन

चौदहबीघा स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को 12वीं की छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान वार्षिक उपस्थिति व शैक्षणिक मूल्यांकन के आधार पर शालिनी रावत को मिस फेयरवेल प्रथम चुना गया।
विज्ञापन

जयदेव प्रसाद उमादत्त कुड़ियाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को 11वीं कक्षा की छात्राओं की ओर से 12वीं की छात्राओं के लिए विदाई पार्टी आयोजित की गई। इस मौके पर शैक्षणिक मूल्यांकन और वार्षिक उपस्थिति के आधार पर विज्ञान वर्ग और कला वर्ग से तीन छात्राओं को मिस फेयरवेल चुना गया। जिसमें विज्ञान वर्ग की शालिनी रावत को प्रथम, अनुसूया पंवार द्वितीय और कला वर्ग की प्रिया सोलंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य विजयलक्ष्मी बिष्ट ने बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए 10वीं और 12वीं की छात्राओं को टिप्स भी दिए। इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद थपलियाल, प्रदीप रावत, रजनी रावत, अनीता भट्ट, लक्ष्मी जोशी, रेनु भट्ट, विनीता बिजल्वाण, कविता नेगी, कविता ध्यानी, ऊषा देवी, आशा असवाल, अर्चना उनियाल, नमिता, रंजना रावत, स्वाति, अनुपमा राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें