फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में करना है योग का प्रचार-प्रसार : महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

गुज्जर मल मोदी रिसर्च सेंटर व हॉस्पिटल ट्रस्ट की ओर से बुधवार देर शाम एम्स परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के प्रमोशन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। एम्स के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, शंकराचार्य दिव्यानंद तीर्थ व परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने लोगों को योग महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जयराम आश्रम संस्कृत महाविद्यालय व योग निकेतन आश्रम के छात्रों ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि तीर्थनगरी में योग के प्रचार-प्रसार के लिए बृहस्पतिवार से अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। योग महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य तीर्थनगरी के माध्यम से योग का दुनिया में प्रचार-प्रसार करना है। जिससे लोगों को भारतीय प्राचीन योग पद्धति का लाभ मिल सके। इस अवसर पर हॉस्पिटल ट्रस्ट के ट्रस्टी शीतल सिंह, फिल्म अभिनेता हिमांशु सोनी, एम्स के निदेशक प्रोफेसर डॉ. रवि कांत, रवि कुमार, शशांत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें