फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्म निर्वाणोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो /अमर उजाला /मुनिकीरेती।
विज्ञापन

स्वर्गाश्रम ट्रस्ट की ओर से बुधवार को ट्रस्ट के संस्थापक बाबा काली कमली वाले स्वामी आत्म प्रकाश महाराज के 89 वें ब्रह्म निर्वाणोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नगर क्षेत्र में बाजे गाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसके पहले श्रीरामायण पाठ व हवन पूजन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा स्वर्गाश्रम ट्रस्ट की मुख्य गद्दी परिसर से गंगा चौक, गीताभवन, भारत साधु समाज, परमार्थ निकेतन, वानप्रस्थ आश्रम, वेद निकेतन, गीता आश्रम होते हुए ट्रस्ट परिसर में संपन्न हुई। यात्रा मार्ग में विभिन्न राजनैतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर संत सभा का आयोजन भी किया गया। जिसमें संत, महात्माओं ने बाबा काली कमली वाले महाराज के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक अनुष्ठान में परमार्थ निकेतन के महामंडलेश्वर असंगानंद सरस्वती महाराज, स्वामी आत्म प्रकाश, महंत ज्योत सिंह, स्वामी गुरुचरण मिश्र महाराज, प्रदीप दास, महंत स्वधर्मानंद, देवेंद्र डबराल, भानुमित्र शर्मा, स्वामी शिवचैत्यनानंद, स्वामी रेवानंद, ज्ञानेंद्र गिरि, स्वामी भगतराम, स्वामी भक्तानंद, स्वामी सच्चिदानंद, स्वामी ज्ञानेंद्र गिरि, स्वामी धर्मानंद, स्वामी श्यामसुंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें