फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक कार्यालय पर बीडीसी सदस्यों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक के 11 से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने चतुर्थ राज्य वित्त की धनराशि में असमान वितरण का आरोप लगाते हुए ब्लाक कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मामले की जांच करने की मांग भी की।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष और बणसोली के क्षेत्र पंचायत सदस्य महिपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता देवी, सुलोचना देवी, विमला देवी, मालदत्त पुरोहित, मनोज पुंडीर, केदार सिंह रावत, नरेंद्र सिंह बिष्ट, सुशीला देवी, सतेश्वरी देवी और प्रकाश नौटियाल सहित अन्य ने ब्लाक प्रमुख के खिलाफ आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। सदस्यों ने कहा कि प्रमुख की ओर से कई सदस्यों को कम तो कई को अधिक धनराशि जारी की गई है, जो नियमानुसार गलत है। ब्लाक कार्यालय के सामने तीन घंटे तक धरना देते हुए सदस्यों ने कहा यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो 25 फरवरी से सदस्य आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे। वहीं ब्लाक प्रमुख राधा देवी का कहना है कि पूर्व में सभी 32 सदस्यों को 88-88 हजार की धनराशि जारी की गई, लेकिन कुछ सदस्यों ने अभी तक पूरी धनराशि खर्च नहीं की है, जिससे उक्त पैसा लैप्स होने की कगार है। लिहाजा इस बार खर्च नहीं करने वाले और कम जरूरतमंद योजनाओं पर योजना की लागत के अनुरूप पैसा स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें