फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की सुरक्षा व बाल अपराध रोकने में सबकी भागेदारी हो सुनिश्चित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। हिमाद समिति की ओर से संचालित चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 सेवा व बाल संरक्षण को लेकर पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और हिमाद समिति की बैठक हुई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और बाल अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के लिए सबकी भागेदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि ऑपरेशन स्माइल के तहत गुमशुदा बच्चों की खोज की जा रही है। बाल मजदूर, यौन शोषण व उत्पीडन के कठोर कानून बनाए गए हैं। उन्होंने चाइल्ड हेल्प लाइन के कार्यों की सराहना की। हिमाद के सचिव उमाशंकर बिष्ट ने कहा कि वर्ष 2013-14 से महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से चाइल्ड लाइन इंडिया फाउंडेशन के माध्यम से जिले में चाइल्ड लाइन सेवा 1098 का संचालन किया जा रहा है। इस मौके पर चाइल्ड लाइन समन्वयक प्रभा रावत, बाल कल्याण समिति के सदस्य महानंद बिष्ट, निर्भया प्रकोष्ठ की काउंसलर ममता शैली, नीरज, दीपक, विक्रम, सुभाष, अनिल, विजय शाह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें