फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने लिया बास्केटबाल और खो-खो का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। खेल विभाग की ओर से अंडर 16 वर्ष बालकों को बास्केटबॉल और खो-खो का दस दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। मंगलवार को प्रशिक्षणार्थियों को मनरेगा लोकपाल शेखर रावत और जिला युवा कल्याण अधिकारी गणेश थपलियाल ने प्रशस्ति पत्र और खेल किट दिया। बास्केटबाल के प्रशिक्षण में 25 बालकों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें से जूनियर हाईस्कूल फरकंडे के 12, जूनियर हाईस्कूल हरमनी के चार, उत्तराखंड पब्लिक स्कूल से पांच, उर्गम के भेंटा व आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से एक-एक तथा पीस पब्लिक स्कूल से दो छात्रों ने प्रतिभाग किया। खो-खो के प्रशिक्षण शिविर में हाईस्कूल तोरती, हरमनी, भर्की-भेंटा, गुलाबकोटी और गोपेश्वर के 25 छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विनोद पंत, बीएस चौधरी, एनएस नेगी, राजपाल सिंह, उत्तम सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद थे। संचालन नवीन कुंवर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें