फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑलवेदर रोड परियोजना से हो गए बेघर और भूमिहीन, हमें पुनर्वास कर दो साहब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। ऑलवेदर रोड परियोजना के लिए हमारे मकान और कृषि भूमि अधिग्रहित कर ली गई है। हमें मुआवजा भी नहीं दिया गया है। अब हम भूमिहीन और बेघर हो जाएंगे। हमारा अन्यत्र कहीं पुनर्वास करवा दीजिए। इन्हीं समस्याओं को लेकर सोमवार को नंदप्रयाग क्षेत्र के फरियादी जिलाधिकारी के जन शिकायत निवारण शिविर में पहुंचे। प्रभारी जिलाधिकारी परमानंद राम ने ग्रामीणों की समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह दस बजे से जिला सभागार में आयोजित जन शिकायत निवारण शिविर में ऑलवेदर रोड परियोजना, निजी भूमि अतिक्रमण, पेंशन और विद्यालय सुरक्षा से जुड़ी 11 शिकायतें दर्ज र्हुइं। प्रभारी जिलाधिकारी ने समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। नंदप्रयाग के अनुसूचित जाति बस्ती के गणेश राय, नंदू राय, दिनेश, प्रेम और प्रह्लाद ने कहा कि ऑलवेदर रोड परियोजना के लिए उनकी भूमि और मकान भवन अधिग्रहित कर लिए गए हैं। परियोजना की कटिंग शुरू होने से वे बेघर और भूमिहीन हो जाएंगे। उन्होंने पुनर्वास की मांग उठाई, जिस पर डीएम ने उनकी समस्या को उच्च अधिकारियों से सामने रखने का आश्वासन दिया। सेवानिवृत्त राजस्व उपनिरीक्षक नंदन सिंह फरस्वाण ने ग्रेड वेतन का भुगतान, पुनरीक्षित पेंशन, एरियर तथा उपार्जित अवकाश का भुगतान न करने की शिकायत दर्ज की। श्री 1008 स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती संस्कृत महाविद्यालय मंडल के प्राचार्य डा. ओपी डिमरी ने महाविद्यालय के छात्रावास के आसपास सुरक्षा दीवार बनवाने की मांग उठाई। जेठी देवी, तल्ला नैग्वाड़ निवासी ने उनकी निजी भूमि पर समीप के ही धनीलाल नाम के व्यक्ति की ओर से अतिक्रमण करने की शिकायत दर्ज की। इस पर प्रभारी डीएम ने तहसीलदार को शीघ्र मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें