फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने पीएम मोदी से परीक्षा में सफल होने के गुर सीखे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज के परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में तनावमुक्त रहने के लिए टेलीविजन पर पीएम नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को देखा। छात्र-छात्राओं ने उन्हें सुनने के बाद खुद को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार पाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छात्र-छात्राओं को तनावमुक्त रखने के लिए बोर्ड परीक्षा पर आधारित कार्यक्रम को पीएसके इंटर कॉलेज के करीब तीन सौ विद्यार्थियों ने देखा। विद्यालय में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखने के लिए टेलीविजन की व्यवस्था की गई। इस दौरान कॉलेज के कक्षा-6 से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यालय की छात्रा ललिता कश्यप, प्रीति तिवारी, निधि, आंचल, प्रीति ने बताया कि पहली बार किसी देेश के प्रधानमंत्री ने खुद को बच्चों का दोस्त बताया।
विज्ञापन

बताया कि पीएम मोदी को सुनने के बाद वह स्वयं को बोर्ड परीक्षा को लेकर तनावमुक्त महसूस कर रहे हैं। छात्र विकास, साहिल, लक्ष्मण ठाकुर, नीरज, शाहिद अहमद ने प्रधानमंत्री के द्वारा दिए गए टिप्स को को पढ़ाई के दौरान आत्मसात करने की बात कही। प्रधानाचार्य ललित किशोर शर्मा ने छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से बच्चों पर अधिक अंक लाने के लिए किसी तरह का दबाव नहीं बनाने की अपील की है। उन्होंने बताया पीएम मोदी का यह कथन सही है कि परीक्षा में कम अंक लाने से किसी भी बच्चे की काबिलियत को नहीं परखा जा सकता है। मौके पर वरुण कुमार, हेमलता मेहर, मुकेश चौहान, नीलम रावत, पंकज कुमार, मदन शर्मा, रविंद्र बहुगुणा, उपेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें