फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेसमेंट ड्राइव में 45 छात्र-छात्राओं का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/मुनिकीरेती । ओमकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (ओपीएमटी) में विश्व की फार्च्यून 500 अंतरराष्ट्रीय कंपनी कंसेन्ट्रिक्स ने प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया, जिसमें लगभग 140 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया में कंपनी द्वारा निर्धारित मापदंडों के आधार पर दूसरे राउंड में 45 छात्र-छात्राओं का चयन कर लिया गया। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. राजुल दत्ता ने चयनित विद्यार्थियों से इसी तरह भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया, साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

कंसेन्ट्रिक्स कंपनी के प्रबंधक बाला सरस्वती ने बताया कि चयनित छात्रों को कंपनी की ओर से उच्च स्तर की ट्रेनिंग देने के बाद उन्हें भारत में विभिन्न स्थानों पर नियुक्ति दी जाएगी। बताया कि कंसेन्ट्रिक्स जैसी मल्टीनेशनल कंपनी उत्तराखंड से प्रतिभावान छात्रों को चुनकर उन्हें नई तकनीकी से जुडे़े प्रोजेक्ट उपलब्ध कराएगी, जो छात्रों के बेहतर भविष्य की दिशा तय करेंगे। संस्थान के सचिव भरत सिंह तोमर ने बताया कि इस तरह के प्लेसमेंट ड्राइव से उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य के छात्रों को भी मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य करने का अवसर मिलता है। जिससे उन्हें रोजगार के साथ ही नई तकनीकी की जानकारी उपलब्ध होगी, साथ ही इससे उन्हें भविष्य में और बेहतर अवसर मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें