फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाल साथिया बजारे जामा...

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/साहिया।
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम साहिया में चल रहे तीन दिवसीय मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतिम दिन लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। कलाकारों ने ढोल, दमाऊ की थाप पर लोक नृत्य की मनमोहक छटा बिखेरी।
विज्ञापन

शिव शक्ति देवभूमि, स्वतंत्रता सेनानी फुनकूदास और कलीराम सांस्कृतिक मेला समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले के अंतिम दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि डॉ. पूरण चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किरन डिमरी ने महासू वंदना के साथ किया। उनके बिंडरू डराईबरा ले, ना दी चिट्ठी पथेरी बाबा, नाक नथुली कान कुंडल, चाल साथिया बजारे जामा गीत पर लोग झूम उठे। मुकेश वर्मा, सुनीता भारती, गंभीर भारती, सचिन वर्मा, आदित्य भाटी, सुरेंद्र भारती, मोहन भारती ने भी गीतों की सुरीली प्रस्तुति देकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष हुकम सिंह बिष्ट, पं. राजकुमार, विक्रम सिंह रावत, बालम चौहान, सुभाष भाटी, बलबीर राय, ज्ञान सिंह राय, गोपाल सिंह, दिनेश राय, पूरन सिंह, शांति वर्मा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें