गोपेश्वर। रुद्रेश युवा क्लब गोपेश्वर की ओर से श्री रामचंद्र विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता अभियान पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान अव्वल छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी।
विद्यालय परिसर में आयोजित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चित्रकला प्रतियोगिता में दीपक नेगी प्रथम, कल्पित द्वितीय, नीरज रावत तृतीय रहे। निबंध में प्रकाश चौधरी, शिवानी तिवाड़ी, रियांशी नेगी, स्वच्छता अभियान पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अक्षत तिवाड़ी, अवनी पुरोहित और संजय कुनियाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष लोकेंद्र रावत, नरेंद्र रावत मनोरमा नैनवाल, चंडी प्रसाद तिवाड़ी, उदय सिंह रावत, ऊषा फरस्वाण, माहेश्वरी रावत, मधु रावत, मंगला प्रसाद सती, आशा और चंद्रकला आदि मौजूद थे।