फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकल प्रवक्ता के भरोसे वाण और घेस इंटर कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। ब्लाक के राजकीय इंटर कालेज घेस और वाण एकल शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। दोनों विद्यालयों का उच्चीकरण एक साल पहले किया गया था लेकिन उच्चीकरण के बाद विभाग यहां शिक्षकों की तैनाती करना भूल गया। ऐसे में यहां पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

घेस के प्रधान नरेंद्र बिष्ट, सरपंच कुंदन भंडारी, वाण के क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा पहाड़ी तथा प्रधान खीमी राम ने बताया कि स्कूल का उच्चीकरण होने पर यहां के बालक-बालिकाओं ने 11वीं कक्षा में दाखिला लिया। तब विभाग की ओर से महज एक-एक प्रवक्ता की तैनाती की गई। ग्रामीणों ने कई बार शिक्षा विभाग से शिक्षकों की तैनाती की मांग की लेकिन आज तक शिक्षकाें की तैनाती नहीं हो पाई। ग्रामीणों ने शीघ्र शिक्षकों की तैनाती न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बीईओ बीसी मिश्रा ने बताया कि उच्चीकृत इंटर कालेज में शिक्षकों के रिक्त पदों के बारे में उच्चधिकारियों को लिखा गया है। नई नियुक्तियां होने पर शीघ्र शिक्षकों की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें