फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. सुरेखा डंगवाल बनी गढ़वाल विवि की डीएसडब्ल्यू ...

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। प्रो. सुरेखा डंगवाल को गढ़वाल विवि का अधिष्ठाता छात्र कल्याण नियुक्त किया गया है। विवि के डीएसडल्यू प्रो. जेपी पचौरी के सेवानिवृत्त होने पर अग्रिम आदेशों तक प्रो. सुरेखा डंगवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रो. पीके जोशी को विवि की बीएड व एमएड प्रवेश परीक्षा का संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन

31 जनवरी को गढ़वाल विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. जेपी पचौरी सेवानिवृत्त हो गए। विवि प्रशासन ने डिप्टी डीएसडब्ल्यू प्रो. सुरेखा डंगवाल को डीएसडब्ल्यू की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रो. डंगवाल वर्तमान में गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष हैं। विवि के कुलसचिव डा. एके झा ने बताया कि प्रो. डंगवाल को अग्रिम आदेश तक डीएसडब्ल्यू की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रो. डंगवाल गढ़वाल विवि की पहली महिला डीएसडब्ल्यू हैं। वहीं विवि के वरिष्ठ प्रो. पीके जोशी को विवि की बीएड व एमएड प्रवेश परीक्षा संयोजक का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें